Header Ads Widget

Responsive Advertisement

10 जनवरी से सभी बुजुर्गो और फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज की शुरुआत होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोरोना संक्रमण काल में देशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी. साथ ही 15 से 18 साल के किशोरों के लिए टीकाकरण के शुरुआत की घोषणा की. 


इसके साथ ही कोविड-19 में 60 साल से अधिक वर्ष के बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए टीके की प्रिकॉशन यानी बूस्टर डोज की शुरुआत की भी जानकारी दी। बूस्टर डोज की शुरुआत 10 जनवरी से की जाएगी। पीएम मोदी ने बताया कि देश में जल्द ही नेजल और दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन भी शुरू होगी। 


उन्होंने हाथ धोने और मास्क लगाने जैसे कोरोना के उपाय जारी रखने की भी अपील की। साथ ही उन्होंने भारत के वैज्ञानिकों से परामर्श किया और वैज्ञानिक पद्धति और सिद्धांत पर चलने की अपील की। पीएम ने कहा कि विश्व में ओमिक्रोन के अनुभव और अनुमान अलग-अलग है। भारत के वैज्ञानिक भी पूरी बारीकी से निगाह रखे हुए हैं। 3 जनवरी से देश में किशोरों के लिए टीकाकरण प्रारंभ कर दिया जाएगा और साथ ही कोरोना का स्तर पर सभी निर्देशों का पालन करना होगा। क्योंकि टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार है। 


उन्होंने कोरोना वर्रिएर्स और हेल्थ वर्कर का योगदान को भी बताया. इसलिए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित की सेवा में बहुत समय बिताते हुए, इन कोरोना वर्रिएर्स के लिए प्रिकॉशन 2 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी. साथ ही 60 साल से अधिक आयु और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी डॉक्टर की सलाह पर 10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज दी जाएगी. 


पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया कि अफवाह अथवा भ्रम और डर पैदा करने के प्रयास चल रहे हैं. उनसे बचे, हम सभी ने मिलकर सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया है. आने वाले समय में उसे और विस्तार देना है. उन सभी से प्रयास से इस लड़ाई से में देश को मजबूत बनाएंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ