बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ का 31वां द्विवार्षिक  सम्मेलन के दूसरे दिन चौथे सत्र में नए राज्य मंत्री परिषद का चुनाव किया गया। यह चुनाव राजधानी पटना के जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान में किया गया।



इस  31वां द्विवार्षिक सम्मेलन में पटना के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राकेश, खगड़िया के संजय कुमार महासचिव पद, के साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार सिंह भागलपुर, मृत्युंजय कुमार लखीसराय, ललन कुमार खगड़िया के साथ ही सचिव पद पर पुरुषोत्तम शर्मा औरंगाबाद, मनोज कुमार पटना, मोहम्मद इसराफिल अली मुंगेर और कोषाध्यक्ष के पद पर अरुण कुमार पटना को निर्वाचित किया गया।



इस नए मंत्री परिषद निर्वाचन में राज्य के लगभग आधे जिले से अधिक सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

चुनाव पदाधिकारी के रूप में भागलपुर जिले के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार, और पूर्व सचिव औरंगाबाद जिले के जयनंदन पांडे के सफल नेतृत्व में इस चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया गया।



        नए मंत्री परिषद के गठन के बाद निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें-


1. पुरानी पेंशन की बहाली सभी शिक्षकों के लिए।

2. सभी निकाय शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा।

3. सभी शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष की मांग।

4. महिला, विकलांग और सभी प्रकार के शिक्षकों का स्थानांतरण।

5. सभी प्रकार के शिक्षकों को प्रोन्नति।

6. छात्र, अनुपात और विषयवार शिक्षकों की बहाली की मांग।

        

     अधिवेशन के सफल संचालन में संयोजक समिति पटना जिला के अनिल पासवान मनोज कुमार प्रधानाध्यापक शेखपुरा के सुनील कुमार संजय कुमार लाल जी समेत अनेकों शिक्षकों का योगदान रहा।

              इसके साथ ही अंत में नए मंत्रिपरिषद को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।